कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि झुमरी तिलैया के सरकारी बस स्टैंड में फैले कचरे में किसी के द्वारा आग लगा दी गई। धीरे-धीरे यह आग चारों तरफ फैलने लगी, जिससे बस पड़ाव में लगी बसों में आग लगने की संभावना बढ़ गई। इसे देखते हुए आसपास के दुकानदारों और जागरूक नागरिकों के द्वारा फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया गया । इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि सरकारी बस स्टैंड में फिलहाल बसों का आवागमन बंद है ,लेकिन कुछ प्राइवेट बसें यहां पर पार्किंग के लिए खड़ी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.