लातेहार, फरवरी 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बस स्टैंड और थाना चौक की हाईमास्ट लाइट खराब हो गई है । शाम होते ही बस स्टैंड के पास अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस संबंध में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों से लाइट को ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की सक्रियता सिर्फ लाइट लगवाने तक ही सीमित थी, लाइट खराब होने से सरकार के लाखों रुपये बेकार साबित हो रहे हैं। विभागीय उदासीनता का खामियाजा लोगो को अंधेरे में रह कर भुगतना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...