गौरीगंज, फरवरी 19 -- अमेठी। स्थानीय कस्बे में स्थित बस स्टेशन पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। जिससे यात्री परेशान होते हैं। आदर्श नगर पंचायत में स्थित बस स्टेशन के दक्षिणी भाग में जल निकासी के लिए नाली बनाई गई है। जहां गंदा पानी कीचड़ बजाबजा रहा है। उसी के पास में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसकी दुर्गंध से यात्री परेशान रहते हैं। यात्रियों ने सफाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...