महाराजगंज, नवम्बर 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शहर में रोडवेज विभाग के जिम्मेदारों की थोड़ी सी लापरवाही के चलते जाम की समस्या पैदा हो जा रही है। कालेज रोड स्थित बस स्टेशन परिसर में रोडवेज बसों को खड़ा करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाए गए हैं। लेकिन चालक बस स्टेशन के सामने रोडवेज बसों को खड़ा कर यात्रियों को बैठा रहे हैं। सुव्यवस्थित बस स्टेशन होने के बाद भी रोडवेज चालकों द्वारा रोडवेज परिसर में कही भी बसों को खड़ा कर यात्रियों को बैठाना शुरू कर दिया जाता है। वहीं दूसरी तरह रोडवेज चालकों द्वारा प्रतिदिन स्टेशन के सामने बसों को खड़ा करके यात्रियों को बैठाया जा रहा है। बस में सीट के चक्कर में यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ती है। इससे कालेज रोड पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों और रोडवेज बसों को आवागमन अधिक होने के कारण जाम की समस्या पैदा हो जा रही है। ...