आगरा, दिसम्बर 3 -- शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास बना डिवाइडर अब लोगों के लिए खतरा बन गया है। एक महीने के भीतर कई वाहन उससे टकरा चुके हैं और कई लोग घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने एनएचएआई, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग से डिवाइडर के कट पर सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है, ताकि हादसों को रोका जा सके। हालांकि परिवहन विभाग ने एनएचएआई को पत्र भेजने व प्राधिकरण की टीम का निरीक्षण करने की बात कही है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास डिवाइडर से वाहन टकराने से कई लोग घायल हो चुके हैं। रात के समय डिवाइडर पर रोशनी का कोई इंतजाम नहीं है। यदि इसके सुरक्षात्मक उपाय नहीं किये गए तो कभी भी कोई और बड़ा हादसा हो सकता है। आसपास के रहने वाले दुकानदारों का कहना है कि समय रहते इसका समाधान किया जाए तो हादसे रुक सकते हैं। एक महीने में आधा दर्जन चार पहिया वाहन और...