आजमगढ़, जनवरी 19 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बस स्टेशन में यात्रियों को पानी की व्यवस्था के लिए लगाए गए सबमर्सिबल की मोटर दो माह से खराब है। जिससे यात्रियों और कर्मचारियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। समस्या दूर न होने से उनमें भारी आक्रोश है। अतरौलिया बस स्टेशन में यात्रियों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को पानी पीने के लिए सबमर्सिबल पंप के साथ पानी टंकी लगाई गई है। सबमर्सिबल पंप दो माह से जला पड़ा है। इससे लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं, स्टेशन के शौचालय में पानी की व्यवस्था न होने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है। स्टेशन के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दो माह से अधिक समय से सबमर्सिबल जला पड़ा है। विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक जले पंप की मरम्मत नहीं कराई गई है। पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.