बलरामपुर, जनवरी 12 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला बस स्टेशन पर बसों की समय सारिणी यात्रियों के लिए महज दिखावा बनकर रह गई है। स्टेशन पर समय सारिणी तो लगी है, लेकिन हकीकत यह है कि अधिकांश रोडवेज बसें बस स्टेशन में प्रवेश ही नहीं करतीं और श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से ही वापस लौट जाती हैं। इस स्थिति से परेशान होकर यात्रियों ने बस स्टेशन आना लगभग छोड़ दिया है। बताया जाता है कि उतरौला तहसील मुख्यालय पर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से एक प्रमुख बस स्टेशन का निर्माण किया गया था। कभी यहां से प्रयागराज, लखनऊ, बस्ती, कानपुर, गोंडा, बलरामपुर और अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए नियमित बस सेवाएं संचालित होती थीं। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते यात्रियों की संख्या लगातार घटती गई और आज बस स्टेशन बदहाली का शिकार है। वर्तमान स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.