मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- नगर क्षेत्र मे लगातार हो रही चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला रतुपूरा रोड का है जहां सड़क किनारे खड़ी हुई बस से अज्ञात चोर दो बैटरी एक लोहे की रॉड व दो स्पीकर चुरा ले गए। बस स्वामी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुशाहिद चौधरी ने बताया कि उनकी बस ठाकुरद्वारा - स्योहारा मार्ग पर चलती है। मंगलवार की शाम लगभग 6:40 बजे के नंबर के बाद बस का स्टाफ गाड़ी को रतुपूरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी करके चला गया,इस दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने बस मे चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला । बस स्टाफ के मुताबिक़ बस के बराबर मे एक ट्रक आकर खड़ा हुआ था, जिसकी आड़ का फ़ायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे पूर्व एक अख़बार के दफ़्तर पर भी ट्रक लगाकर दो बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था,हालांकि...