गाज़ियाबाद, जनवरी 24 -- गाजियाबाद। एनएच नौ पर काजीपुरा फ्लाइओवर पर बिना पार्किंग लाइट के खड़ी रोडवेज बस में पीछे से एक बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बुलंदशहर के नरसैना में रहने वाले जितेंद्र सिंह ने बताया कि 17 जनवरी की शाम उनका भतीजा विवेक राणा बाइक से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। काजीपुरा फ्लाईओवर पर बिना पार्किंग लाइट खड़ी रोडवेज बस में पीछे से जा बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में युवक के चाचा ने वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...