बागेश्वर, मार्च 6 -- बागेश्वर। जिस बस को बैठने के लिए हाथ दिया उसी बस से पिथौरागढ़ निवासी दीवान सिंह टकरा गए। इस टक्कर में उनके हाथ में गंभीर चोट आई है। बस कंडक्टर अनी राम ने बताया की दीवान सिंह अचानक बस के पीछे से टकरा गए जिसमें उनको चोट आई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मरीज का इलाज कर रही डॉक्टर गुंजन आर्या ने बताया कि दीवान सिंह का उपचार किया गया है। उनके दाएं हाथ में चोट है। उन्हें हड्डी रोग विशेषज्ञ गिरजा शंकर जोशी को दिखाने की सलाह दी है। उनके द्वारा ही उपचार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...