गंगापार, फरवरी 1 -- गांव के पांच दर्जन लोगों को माघी पूर्णिमा पर संगम स्नान कराने के लिए बभनी हेठार निवासी भाजपा नेता एवं समाजसेवी नीरज द्विवेदी द्वारा माघी पूर्णिमा पर संगम क्षेत्र के अरैलघाट नैनी पर महिलाओं व पुरुषों को संगम स्नान कराया गया। समाज सेवी नीरज द्विवेदी ने बताया कि इस कार्य करने की प्रेरणा अपनी मां स्वर्गीय उमा देवी से संस्कार से मिला है l इस अवसर बस में महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा सामूहिक भजन कीर्तन भी किया गया l संगम यात्रा में कृष्ण कुमार तिवारी, ओंकार नाथ पांडेय, शोभनाथ विश्वकर्मा, दिलीप वर्मा, संतोष दुबे, लंबू, छुन्न केवट, बुल्ले मिश्रा, सुधाकर पांडेय, पूनम द्विवेदी, मालती देवी, श्रेया, जय देवी, शिव कुमारी, चन्द्र कली, सुखराशी, सुशीला देवी, प्रेम कुमारी आदि ने संगम स्नान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...