झांसी, दिसम्बर 12 -- टहरौली थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। गांव घुरैया के पास घर जा रहा युवक बस से गिरकर पहियों की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास हड़कंप मच गया तो खबर पाकर परिवार में कोहराम। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को गुरसरांय थाना क्षेत्र के गांव परसुवा निवासी हीरालाल कुशवाहा बेटा गनेश किसी काम से झांसी से वापस लौटकर अपने घर जा रहे थे। वह एक बस में सफर कर रहे थे। जैसे ही बस टहरौली के गांव घुरैया के पास पहुंचीं। तभी वह गेट पर आ गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, अचानक झटका लगा और सह नीचे गिरकर पहियों की चपेट में आ गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। बस में सवार लोग दहशत में आ गए। शोर सुनकर आनन-फानन में ग्रामीण मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का...