लखनऊ, जनवरी 21 -- शहीद पथ पर खुशालगंज के पास हुआ हादसा उन्नाव का रहने वाला चंडीगढ़ में करता था काम लखनऊ, संवाददाता। पारा इलाके में बीमार रिश्तेदार को देखकर लौट रहे उन्नाव निवासी मजदूर की चलती बस से कूदने के बाद शहीद पथ पर डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक डिप्रेशन से परेशान बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्नाव के रायपुर नेवादा क्षेत्र के फतेहपुर चौरासी निवासी 35 वर्षीय राजेश रावत चंडीगढ़ में रहकर राजगीर था। उसके बहनोई विश्वनाथ ने बताया कि तीन दिन पहले ही राजेश चंडीगढ़ से आया था। मंगलवार की दोपहर वह अपने बहनोई विश्वनाथ के साथ मोहान रोड स्थित एक निजी अस्पताल आया था। यहां सड़क हादसे में घायल राजेश के फुफेरे भाई साधु का इलाज चल रहा है। साधु को देखने के बाद रात को वह अस्पताल में ही ठहर गया था। उसके बहनोई भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.