बिहारशरीफ, जनवरी 13 -- बस से कुचलकर बच्ची की मौत, सड़क जाम थरथरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास हुआ हादसा दो घंटे जाम रहा हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग फोटो : थरथरी जाम-थरथरी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास मंगलवार को सड़क जाम करते लोग। थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हिलसा-नूरसराय मुख्य मार्ग पर सलेमपुर गांव के पास मंलगवार की सुबह तेज रफ्तार बस से कुचलकर बच्ची की मौत हो गयी। मृतका मुकुंद साव की छह वर्षीया पुत्री सोनम कुमार उर्फ लाडो थी। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने पीछा कर बस को नूरसराय के पास पकड़ लिया। इधर, घटना से नाराज लोग सड़क पर उतरकर नारेबाजी करने लगे। लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक जाम रहने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग ...