एटा, नवम्बर 4 -- बस का पहिया चढ़ने से अधेड़ की मौत हो गई। दूसरी तरफ सीमेंट से भरे ट्रैक्टर, रोडवेज बस आपस में भिड़ गए। बस में सवार आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली अलीगंज के मोहल्ला टपकनटोला निवासी यूनिस (52) पुत्र साहब खां मंगलवार रोडवेज बस से जैथरा आ रहे थे। सुबह करीब आठ बजे चलती बस से थाना जैथरा के गांव धरौली के पास बस से उतर रहे थे उसी समय रोडवेज बस से नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। चिकित्सक ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने बताया कि आगरा में बेकरी काम करते थे और गांव धरौली में लेबर लेने के लिए बस से उतर रहे थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ सोमवार रात को करीब तीन बजे थाना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.