गाजीपुर, नवम्बर 24 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। सैदपुर से सादात मार्ग पर एक निजी बस संचालक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सोमवार सुबह बौरवां नहर के पास ई-रिक्शा से जा रहे सादात निवासी चार लोगों को पीट दिया। इससे नाराज सभी चार लोग ई-रिक्शा लेकर वापस सादात लौट गए। दोपहर लगभग बारह बजे जाने वाली उस बस को सादात बस स्टैंड पर रोककर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसओ वागीश विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और जाम हटवाकर बस को आगे रवाना किया। सादात नगर के वार्ड एक दलित बस्ती निवासी बबलू राम, राजन, अमरनाथ, राजन और संजय राम ने पुलिस को बताया कि वे अपने बीमार भाई संतोष राम को लाने के लिए अपने निजी ई-रिक्शा से औड़िहार जा रहे थे। तभी एक बस के संचालक ने उन्हें रास्ते में रोककर पीटा था। पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। सादात एसओ वागीश विक्रम सिंह ने ...