बलिया, मई 25 -- फेफना। बलिया शहर से सटे खोरीपाकड़ टैक्सी स्टैंड पर रविवार को दिल्ली से चलकर पहुंची निजी बस के चालक-परिचालक तथा ई-रिक्शा चालक के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना के बाद स्टैंड पर खलबली मच गयी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि बस से पहुंचे पार्सल ढुलाई के पैसे को लेकर कहासुनी हो गयी। इस मामले में कुछ जीप व अन्य सवारी वाहनों के चालक भी शामिल हो गये। कहासुनी के बीच दोनों तरफ से मारपीट हो गयी। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीन-चार जीप आदि को पकड़कर थाने लेकर चली गयी। एसओ फेफना का कहना है कि कोरियर संचालक जीराबस्ती निवासी अंकित राय की तहरर पर जिशान, औरंगजेब, जमशेद और विष्णु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.