भभुआ, दिसम्बर 1 -- भभुआ। सदर थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के पास सोमवार को बस व ई रिक्शा की टक्कर में दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में मोहनियां निवासी मो. नसीम की पत्नी राजमा खातून और चैनपुर गांव निवासी मो. नसीम की पत्नी सोगरा बीबी शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाएं मोहनिया से ई रिक्शा में सवार होकर भभुआ रही थीं। इसी दौरान दुर्घटना हो गई। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फोटो- 01 दिसंबर भभुआ- 13 कैप्शन- दुर्घटना के बाद सोमवार को सदर अस्पताल में घायल महिला का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी। एक किलो गांजा के साथ धंधेबाज धराया रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने सुनाव गांव में छापेमारी कर एक किलो गांजा के साथ धंधेबाज को रविवार को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की कीमत 12 हजार रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार 45 वर्षीय लाल बाबू यादव सुनाव गांव ...