हापुड़, फरवरी 16 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर बाइपास के निकट टूरिस्ट बस के चालक और क्लीनर के साथ कार सवार आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव नाहल निवासी इस्तेखार अली थाना हापुड़़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह लताफत चौधरी की टूरिस्ट बस चलाता है। 14 फरवरी को वह सीतापुर से सवारियां लेकर पानीपत, हरियाणा जा रहा था। थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास जैसे ही वह पहुंचा तो कार सवारों वहां पहुंच गए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक दूसरी बस में सवार जिला मेरठ के ललियाना का अनस, रासिद, जिला गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के मयूर विहार के सली...