मुरादाबाद, फरवरी 18 -- तहसील मुख्यालय पहुंचने पर बुधवार प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारीयों ने ई- रिक्शा और टेंपो चालकों की मनमानी से प्राइवेट बस मालिकों को आर्थिक क्षति पहुंचने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष से मदद की गुहार लगाई। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल के बाबू चेनसुखदास राइस मिल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एवं ठाकुरद्वारा स्योहारा प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष शईक पठान व यूनियन के पदाधिकारीयों ने जिलाध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष शईक पठान ने जिलाध्यक्ष को अवगत कराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंडलायुक्त ने हाईवे पर ई रिक्शा के संचालक को बंद करने के लिए कड़े आदेश कर दिए हैं लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी इस आदेश का अनुपालन नहीं कराया जा रहा है औ...