छपरा, अप्रैल 4 -- छपरा, हिंदुस्तान संवाददाता। बस यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए छपरा बस स्टैंड का कायाकल्प जल्द ही किया जाएगा। बस स्टैंड की चहारदीवारी के साथ यात्री विश्रामालय का निर्माण कार्य भवन निर्माण विभाग के द्वारा यथा शीघ्र करवाया जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग के द्वारा बिहार के सभी जिलों के लिए 166 बसों की खरीदारी की गई है। इसमें से चार बसें छपरा बस स्टैंड को मिलेगी। बस यात्रियों की मांग को देखते हुए सरकारी बस की सेवाएं शुरू कर दी गयी है। यह बस मरवा बसहिया से सुबह के 08:10 बजे खुल कर तरैया, मढ़ौरा के रास्ते होते हुए छपरा बस स्टैंड 10:20 बजे तक पहुंचती है। छपरा बस स्टैंड के यात्रियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए आपके अपने अखबार हिंदुस्तान के 19 फरवरी के छपरा बोले अंक में इसे प्रमुखता से उठाया गया था। छपरा बोले अंक में छपरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.