रामपुर, जनवरी 8 -- गांव मित्तरपुर निवासी निसार बेग के अनुसार उसकी एक बस सिरौली से दिल्ली चलती थी। इस बस में सिरौली के रहने वाले रहबर उर्फ बिलाल, गोहर खां, इमरान, कामरान, नन्हू और एक अज्ञात व्यक्ति पचास फीसदी हिस्सेदारी के लिए उसे परेशान कर रहे थे। तंग आकर उसने अपनी बस बिलारी के एक व्यक्ति को करीब आठ माह पहले बेच दी। उस बस पर निसार का बेटा अफजाल बेग ड्राइवर है। आरोप है कि आरोपी उसे सिरौली आने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिस पर निसार बेग ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.