देवरिया, अप्रैल 15 -- बैतालपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बैतालपुर में हादसे के दौरान बस की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे रही होगी। हादसे की तेज आवाज सुनकर राहगीर व आसपास के घरों में रहने वाले लोगों का दिल दहल गया। लोग मौके पर भाग कर आए और मंजर देख वहां पहुंचे लोगों के भी आंखों में आंसू आ गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों के लिए राहगीर किसी देवदूत से कम नहीं नजर आए। चिकित्सकों की मानें तो अगर थोड़ा भी उपचार में विलंब हो जाता तो कई लोगों के साथ अनहोनी भी हो सकती थी। घायलों के परिवार के लोगों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों के बेहतर कार्य की सराहना की। सुबह के 11 बजे होंगे, लोग अपने-अपने कार्य निपटाने में जुटे हुए थे। अचानक हुए हादसे व तेज आवाज ने लोगों के कान खड़े कर दिए। तेज आवाज सुनकर लोगों का दिल दहल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.