फिरोजाबाद, मई 13 -- शिकोहाबाद में सोमवार को कन्नौज जा रही एक वृद्धा की यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ गई। वृद्धा अचेत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। अन्नापूर्णा देवी (85) शामली जनपद कन्नौज बस से यात्रा कर कन्नौज के लिए जा रही थीं। शाम को यात्रा के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई जिससे वह अचेत हो गई। सूचना पर पहुँची उप निरीक्षक निशांत कुमार एवं पीआरवी ने वृद्धा को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस ने वृद्धा के परिजनों को घटना की सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...