फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- शिकोहाबाद में रोडवेज बस में सफर करते समय एक यात्री की हालत बिगड़ गई। रोडवेज डिपो के परिचालक ने 102 एम्बुलेंस की सहायता से यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्रीतम पुत्र मंशाराम निवासी बिलगांव थाना जलालपुर जिला महोबा रोडवेज बस से सफर कर अपने घर जा रहे थे। जब रोडवेज बस बोझिया नेशनल हाइवे पर पहुंची ही थी कि तभी यात्री की हालत बिगड़ गई। यात्री के ब्लीडिंग हो गई। यह देखकर चालक, परिचालक ने बस को रोककर तत्काल 102 एम्बुलेंस को बुलाया। गंभीर रूप से घायल यात्री को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...