कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- सैनी कोतवाली पुलिस ने रोडवेज बस से एक शोहदे को गिरफ्तार किया है। प्रयागराज से कानपुर जा रही बस में शोहदा महिलाओं से अभद्रता कर रहा था। कंडक्टर की सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। प्रयागराज से फतेहपुर डिपो की रोडवेज बस शनिवार की दोपहर को चली। बताया गया कि बस में नशे की हालत मे एक युवक ने महिला यात्रियों के साथ अभद्रता कर रहा था। अश्लील गाने भी गा रहा था। कई लोगों ने उसे चुप रहने को कहा पर वह किसी की कुछ सुनने को तैयार नहीं था। सैनी बस स्टेशन पर कंडक्टर शुभम श्रीवास्तव ने सैनी कोतवाली की एसआई लक्ष्मी सिंह को घटना की सूचना दी। महिला दरोगा ने महिला यात्रियों से पूछताछ करने के बाद आरोपी युवक रामआसरे विश्वकर्मा पुत्र अशर्फीलाल जवई थाना पइंसा को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.