झांसी, दिसम्बर 18 -- झांसी। 3 दिसंबर को झांसी बस स्टैंड से उरई के लिए निकले एक परिवार के साथ हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस अब तक सीमा विवाद में उलझी हुई है। पीड़ित अशोक कुमार प्रजापति अपनी फैमिली के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी शातिर चोरों ने उनके सामान को निशाना बनाया। अशोक कुमार के अनुसार सफर के दौरान चोरों ने बड़ी चालाकी से उनके सूटकेस को ब्लेड से फाड़ दिया और उसमें रखे 2 लाख रुपये नगद, एक सोने का हार, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और तीन सोने की अंगूठियां चोरी कर लीं। उरई पहुँचने पर जब उन्होंने सामान देखा तो बैग कटा हुआ मिला और कीमती सामान गायब था। इस बड़ी वारदात के बाद पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। अशोक ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि नवाबाद पुलिस कहती है कि मुकदमा उरई में दर्ज कराओ, जबकि उरई पुलिस घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.