बदायूं, दिसम्बर 24 -- मुजरिया। क्षेत्र के मंगू नगला के पास रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुए व्यक्ति को बस चालक व परिचालक उतारकर चले गए। बीती रात पुरानी दिल्ली से मजदूरी कर अपने गांव चतुरी नगला लौट रहे दीपक पुत्र मोहर सिंह के साथ रोडवेज बस में घटना हुई। नशे की हालत का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने बस के अंदर ही दीपक का मोबाइल फोन, बैग और नकद रुपये लूट लिए। इसके बाद रोडवेज बस ने दीपक को थाना मुजरिया क्षेत्र के मंगू नगला पेट्रोल पंप से लगभग 200 मीटर दूर करीब साढ़े तीन बजे उतार दिया और बस वहां से चली गई। कुछ देर बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने दीपक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दीपक को उझानी सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...