संभल, जनवरी 12 -- गुरुग्राम से चंदौसी आ रहे युवक को रविवार रात बस में सफर के दौरान नशा सुंघा दिया। जहर खुरानी नशा सुंघाकर युवक से नगदी और मोबाइल लूट ले गए। चंदौसी आने पर युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आवास विकास निवासी अंकुर पुत्र बृजगोपाल गुरुग्राम में रेडीमेड की दुकान पर काम करता है। वह रविवार रात 12:00 बजे गुड़गांव से चंदौसी आने के लिए बस में सवार हुआ। इसी दौरान बस में किसी ने उसे कुछ सुंघा दिया। वह गढ़ तक होश में रहा लेकिन इसके बाद वह बेहोश हो गया। सोमवार सुबह 7 बजे रोडवेज चंदौसी पहुंची। रोडवेज बस स्टेशन पर सभी यात्री बस से उतर गए, लेकिन अंकुर नहीं उतरा तो चालक परिचालक ने उसके पास जाकर देखा। बेहोश होने पर दोनों उसे सरकारी अस्पताल ले गए। इस दौरान कोतवाली पुलिस भी वहां पहुंच गई। जानकारी होने पर अंकुर के परिजन भी अस्पताल आ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.