रामपुर, मई 19 -- बस में मामूली विवाद को लेकर दलित परिवार को पीटने में स्टॉफ पर शिकंजा कस गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। शनिवार शाम बस में सवारियों के साथ मारपीट के बाद हिन्दू संगठनों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया था। शाहबाद के गांव टांडा निवासी रविंद्र के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे वह अपनी पत्नी रिंकी, मां शशिबाला, बच्चे वंशिका और आदित्य के साथ हिमाचल प्रदेश जाने के लिए बस में सवार हुआ था। वहां बैग रखने को लेकर बस स्टॉफ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इतनी ही बात पर बस चालक नसीम पुत्र इनाम, कंडक्टर नसीम, नासिर पुत्र आबिद ने तीन अज्ञात साथियों के साथ मारपीट की। आरोप यह भी कि जाति पूछकर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। बस में जाने से इनकार किया तो जान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.