महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मायके में चचेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रही महिला का बस में लाखों का जेवरात की चोरी हो गई। स्टेशन से करीम 500 मीटर दूरी पर पहुंची बस में महिला ने पर्स खुला देख रोने लगी। चालक ने बस रोक दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के सभी यात्रियों की चेकिंग की, लेकिन जेवरात नहीं मिले। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। नगर पालिका परिषद महराजगंज के चिउरहा निवासी प्रशांत बुधवार की शाम करीब तीन बजे पत्नी नीतू गुप्ता को लेकर बस स्टेशन पर पहुंचा। सात मिनट बाद बस निचलौल के लिए रवाना हो गई। बस अभी करीब 500 मीटर दूर शहर के नवीन मंडी के पास पहुंची ही थी कि पर्स खुला देख नीतू उसमें रखे छोटे पर्स को ढूंढने लगी। लेकिन जेवरात से भरा छोटा पर्स नहीं मिला। इसे देख नीतू बस में रोने लगी। चालक ने बस रोक दिया। नीतू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.