कौशाम्बी, फरवरी 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज महाकुम्भ से संगम स्नान कर लौट रहे श्रावस्ती के श्रद्धालुओं की बस शुक्रवार रात कड़ा क्षेत्र में लेहदरी गांव के समीप बिगड़ गई। इसकी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, ग्राम प्रधान ने उनके लिए सभी उचित व्यवस्थाएं कर दी थीं। श्रावस्ती जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से करीब 80 आस्थावान एक बस पर सवार होकर संगम स्नान करने प्रयागराज गए थे। शुक्रवार रात लौटते वक्त लेहदरी के समीप इनकी बस खराब हो गई। रातभर श्रद्धालु ठंड में परेशान हुए। सुबह ग्राम प्रधान अखिलेश यादव ने बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशान देखा तो तत्काल अलाव की व्यवस्था की। दैनिक क्रिया का इंतजाम करने के साथ ही नाश्ते और दोनों समय भोजन का भी इंतजाम किया। बस बनने के बाद देर शाम श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.