बलिया, अप्रैल 7 -- बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के पास सोमवार की सुबह निजी बस-बाइक की टक्कर में युवक तथा उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गाजीपुर जनपद के जखनिया निवासी 30 वर्षीय पूनम देवी (30) पत्नी संदीप कुमार अपने मयका जाने के लिए किसी ट्रेन से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतरीं। वहां पर पूनम की बड़ी बहन का बेटा रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के जाम निवासी 22 वर्षीय दीपक कुमार बाइक लेकर रिसिव करने पहुंचा था। मौसी को लेकर दीपक गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर जा रहा था। फेफना-रसड़ा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग को पार कर दोनों एकौनी गांव के पास पहुंचे थे। इसी बीच मऊ से चलकर बिहार के छपरा जा रही प्राइवेट बस से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गयी। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे दोनों की मौत हो चुकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.