पूर्णिया, दिसम्बर 13 -- मीरगंज, एक संवाददाता।मीरगंज थाना अंतर्गत त्रिमुहानी लिबरी पुल के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान पिंकू यादव और मोना देवनाथ के रूप में हुई है, दोनों पूर्णिया के मधुबनी कॉलोनी के निवासी बताए जाते हैं। बताया जाता है कि दोनों युवक अपने घर पूर्णिया से मीरगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान त्रिमुहानी लिबरी पुल के समीप बस और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना मीरगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया। इस संबंध में मीरगंज थाना की अपर ...