भभुआ, जनवरी 15 -- प्रशासनिक उपेक्षा से गंदगी, धूल और पेयजल की अव्यवस्था ने बढ़ाई परेशानी जर्जर यात्री शेड, गंदगी और प्रकाश की अव्यवस्था से रोजाना रूबरू हो रहे हैं यात्री (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर का अखलासपुर अंतरराज्यीय बस पड़ाव इन दिनों बदहाल व्यवस्था का दंश झेल रहा है। बस पड़ाव में प्रवेश करते ही पूरबी गेट के पास फैली गंदगी यात्रियों को असहज कर देती है। परिसर के भीतर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिनसे दुर्गंध उठती रहती है। टूटे नाली के ढक्कन और जाम नालियां स्थिति को और गंभीर बना रही हैं। नालियों में मिट्टी भर जाने से पानी ओवरफ्लो होकर बस पड़ाव परिसर में फैल जाता है, जिससे यात्रियों को फिसलन और गंदगी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। अखलासपुर बस पड़ाव कैमूर जिले का प्रमुख अंतरराज्यीय परिवहन केंद्र है। यहां से रांची, गुमला, जमशेदपुर, वारा...