भभुआ, मार्च 19 -- सड़क के दोनों तरफ जाम होने से राहगीरों में बनी रहती है दुर्घटना की आशंका बस पड़ाव में वाहन नहीं करते हैं प्रवेश, सड़क किनारे खड़ी कर बैठाते हैं यात्री (बोले भभुआ) भभुआ, एक प्रतिनिधि। भभुआ से कुदरा, रामपुर, चेनारी, सोनहन सहित अन्य स्थानों पर यात्रियों के आवागमन की सुविधा को लेकर शहर के पूरब पोखरा के पास बस पड़ाव बनाया गया है। लेकिन, इन पथों में चलने वाले यात्री वाहन बस पड़ाव में ना जाकर सड़क किनारे बस को खड़ी कर उसमें यात्रियों को बैठाते हैं। इसके अलावा ऑटो, ई रिक्शा, मैजिक, जीप चालक भी अपने वाहन को इसी स्थल के आसपास खड़कर यात्रियों को सवार करते हैं। इससे बस पड़काव के बाहर सड़क पर दोनों ओर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस कारण लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस स्थल पर कई बार छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हुई हैं। गनीमत है कि अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.