प्रयागराज, फरवरी 13 -- फाफामऊ। प्रतापगढ़ से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस से पास न मिलने ने नाराज बाइक सवार युवकों ने गुरुवार दोपहर फाफामऊ पुल के पास बस पथराव कर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर बस चालक और खलासी के साथ मारपीट भी की। बस चालक ने आरोपी युवकों के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक मेजा निवासी शिवम तिवारी का कहना है कि बस चालक महेंद्र कुमार पटेल के साथ गुरुवार को बस प्रतापगढ़ से सवारी बैठाकर प्रयागराज के लिए निकले थे जैसे ही फाफामऊ गंगा पुल के पास पहुंचे पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवारों को पास नहीं मिला जिससे आगे आकर बस को रोककर बस पर पथराव कर तोड़फोड़ किया और विरोध करने पर चालक व खलासी से मारपीट भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...