जामताड़ा, फरवरी 21 -- बस पड़ाव मनमाने मरम्मती से भड़के झामुमो नेताओं ने बंद कराया काम कुंडहित प्रतिनिधि। कुंडहित मुख्यालय के बरमसिया मोड़ स्थित बस पड़ाव भवन के मनमानी मरम्मती को देख भड़के झामुमो नेताओं ने काम बंद करवा दिया है। जानकारी के अनुसार विशेष प्रमंडल द्वारा निविदा निकाल कर बरमसिया मोड़ सहित क्षेत्र के कई बस पड़ावो के मरम्मती का कार्य शुरू कराया गया है। इस दरम्यान बरमसिया मोड़ स्थित बरसों पुराने जर्जर बस पड़ाव की भी मानमती की जा रही है। मरम्मती के मद्देनजर संवेदक द्वारा पुराने बस पड़ाव भवन की छत को तोड़कर, दीवारों से प्लास्टर हटाया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों सहित झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेम्ब्रम, सचिव कुतुबुद्दीन खान, विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल एवं कार्यकर्तागण भड़क गए और कार्यस्थल पर जाकर संवेदक को...