प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों से संगम तक पहुंचने के लिए भले ही शटल बसों का संचालन करने का दावा किया जा रहा है लेकिन हकीकत में श्रद्धालुओं को आठ से 12 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। संगम से शहर आने तक कोई साधन नहीं है। अब नागवासुकि ढाल से फाफामऊ की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को 12 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अस्थाई बस अड्डा मिल रहा है। वहीं संगम से पुराने शहर से आने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सिविल लाइंस एरिया में शटल बसों का संचालन बढ़ाया गया है। अभी तक बेली चौराहा और नेहरू पार्क से शटल बसें चल रही थी। अब सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर से सुबह से रात तक शटल बसों से यात्रियों को अस्थाई बस अड्डों तक पहुंचाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.