लखीमपुरखीरी, फरवरी 1 -- शारदानगर। शारदानगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरवा डीह निवासी 55 वर्षीय सियाराम शुक्रवार साइकिल से अपने घर से शारदा नगर जा रहा था। रास्ते में जटपुरवा गन्ना सेन्टर के पास उसको एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

ह...