लातेहार, जून 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एनएच-39 पर करकट स्थित वनशक्ति होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान लालमनी देवी (मनिका) के रूप में हुई है। घटना शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे हैं। हादसे में उसकी बेटी अमिता देवी और दामाद रामवृक्ष उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों नावागढ़ पंचायत के खैरा गांव के रहने वाले हैं। घायल अमिता देवी ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर मायके मनिका से खैरा गांव से लौट रहे थे। वन शक्ति होटल के मोड़ पर ताज नामक बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से लालमनी देवी सड़क पर गिर गई। जहां बस ने उसे कुचल दिया। महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को...