मैनपुरी, जनवरी 10 -- थाना एलाऊ क्षेत्र के मैनपुरी किशनी मार्ग पर ग्राम भांवत में रविवार की सुबह 10 बजे मैनपुरी की तरफ से आ रही यात्री बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से युवक घायल हो गया तो गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। रविवार की सुबह गांव में सड़क किनारे खड़े ग्रामवासी 35 वर्षीय वीरपाल शाक्य पुत्र सियाराम यात्री बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की खबर पाकर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओसिटी संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष एलाऊ अवनीश त्यागी ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। घटना की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.