बागपत, नवम्बर 29 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाइवे पर मवीकला गांव के पास एक तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना के बाद बस चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना मवीकला गांव के समीप हुई। दिल्ली से बागपत की ओर आ रही बस की चपेट में आने से खेकड़ा निवासी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उनकी बेटी घायल हुए। दोनों पिता-पुत्री किसी काम से खेकड़ा से बागपत जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि टक्कर लगने के बाद बस चालक ने बस रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए बस का पीछा किया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.