कन्नौज, जुलाई 29 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कनौली गांव के सामने सवारी भर के जा रहे ई-रिक्शा को बस चालक ने टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें बैठीं सवारियां भी ई-रिक्शा के नीचे दब गईं। रिक्शा पलटने से चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने छह दबीं सवारियों को निकालकर एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। सोमवार को ई-रिक्शा चालक इंदरगढ़ से सवारियां भरकर तिर्वा आ रहा था। जिसमें लगभग छह सवारियां बैठी थीं। कुछ सवारियां तिर्वा में स्थिति दौलेश्वर धाम के शिव मंदिर में जल चढ़ाने आ रही थीं। कनौली के पास पीछे से आ रहे बस चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट कर सड़क के नीचे गिर गया। जिसमें बैठीं सवारियों रिक्शा के नीचे दब गईं चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर दबी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.