गुड़गांव, फरवरी 9 -- गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को गुरुग्राम बस डिपो परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की इस हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के कारण कई प्रमुख रूट प्रभावित हुए, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के अंत में कर्मचारियों ने प्रशासन को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रोडवेज कर्मचारी सुनील ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि वे और उनके साथी साल 2016 में कच्चे कर्मचारी के तौर पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 साल बीत जाने के बाद भी उनके बैच को पक्का नहीं किया गया है, जबकि सरकार ने 2018 में नियुक्त किए गए कच्चे कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। कर्मचारियों ने इसे भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.