मिर्जापुर, फरवरी 20 -- हलिया। स्थानीय हनुमान मंदिर के पास बस व जीप स्टैंड होने से राहगीरों व खासकर महिलाओं को शौच की समस्या हो रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी के निर्देशन में अदवा नदी किनारे अस्थायी महिला एवं पुरुष विंध्य सहज शौचालय की व्यवस्था कराई गई। एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव, सचिव कौशलेन्द्र राय एवं ग्राम प्रधान शिवबाबू सेठ की पहल पर ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के सहयोग से यह व्यवस्था की गई। प्रधान ने बताया कि मुसाफिरों को खुले में शौच से बचाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.