गोपालगंज, अप्रैल 10 -- मजिरवां कला बाजार के समीप भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग की घटना जख्मी चालक ने पुलिस से की शिकायत,हो रही है छानबीन फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के मजिरवां कला बाजार के समीप भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर गुरुवार को शरारती तत्वों ने एक बस चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे फुलवरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल चालक की आंख में गंभीर चोट आई है। घायल बस चालक की पहचान सीवान जिले के टणवां गांव निवासी चंदन यादव के रूप में हुई है। वह भोरे से मीरगंज की ओर अपनी बस लेकर जा रहा था। जैसे ही वह मजिरवां कला बाजार के पास सवारी उतारने के लिए रुका,...