उरई, फरवरी 6 -- कुठौंद। बिलरांयां पनवाड़ी राजमार्ग के इटाहा कालपी के पास सड़क किनारे घास चर रही बकरियों को तेज रफ्तार से बस चला रहे चालक ने रौंद दिया। इसमें चार बकरियों की मौके पर मौत हो गई और चार घायल हो गईं। शुक्रवार दोपहर इटहा कालपी का तुलाराम अपनी बकरियों को सड़क किनारे चरा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस के चालक ने बस से बकरियों को रौंद दिया।। इसके बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को मामले की सूचना दी। तुलाराम के पास बकरियां ही भरण पोषण का सहारा थीं। उसकी पत्नी कैंसर के रोग से पीड़ित है। ऐसे में उसका एक लाख के आसपास का नुकसान होना बताया जा रहा है। थाना पुलिस बस की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...