बरेली, जनवरी 19 -- फरीदपुर, संवाददाता। हादसे का कारण रोडवेज बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। शून्य दृश्यता होने के बावजूद सोहराब डिपो का चालक रोडवेज बस को तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। द्वारिकेश शुगर मिल के फ्लाईओवर से उतरने के दौरान ट्रक की रफ्तार कम थी और रोडवेज बस तेज होने के कारण उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक में रोडवेज बस टकराने पर तेज आवाज हुई तो वे लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। तब तक कई अन्य वाहन पीछे से एकदूसरे से टकराते चले गए। दरअसल कोहरे के कारण सभी वाहन एकदूसरे के सहारे लाइन लगाकर पीछे-पीछे चल रहे थे। रोडवेज बस की रफ्तार तेज होने के कारण अन्य वाहन भी उसी रफ्तार में पीछे लगे थे और इसी वजह से चालक उन्हें नियंत्रित नहीं कर सके। किसी वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया भी तो पीछे से आया दूसरा वाहन उससे भिड़ गया। इन वाहनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.