शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रविवार को रोडवेज बस स्टेशन पर बस चालकों और परिचालकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक डॉ. आशीष कुमार सिंह ने चालकों-परिचालकों की आंखों की जांच की। इसके साथ ही यातायात नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित हुई। एआरएम अरुण कुमार, स्टेशन इंचार्ज सुशील कुमार त्रिवेदी, यातायात उप निरीक्षक विनय पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...